पैदल चलने के फायदे

How did I feel when I tried this way of getting around?:

पैदल चलना एक तरह का व्यायाम भी है और इससे सेहत भी अच्छी होती है, मुझे प्रकृति में सैर करना बहुत आनंद देता है।  हमारी पाठशाला के रास्ते के दोनों तरफ पर बहुत सारे वृक्ष है और ग्रीष्म के मौसम में पेड़ की छाया में बहुत हवा चलती है।  जब मैं स्कूल में नया था तो अक्सर थक जाया करता था क्योंकि नीचे से ऊपर जाने के लिए हमें इतनी सारी सीडीयों को चढ़ना परता है।  प्रतिदिन मैं कम से कम चार बार यह सीढ़ियां चढ़ता हूँ। 

Is this way of getting around connected to the culture and environment, How?:

हमारे वातावरण के लिए पैदल चलना बहुत लाभदायक है और मुझे लगता है कि दर्शनीय स्थल देखने के लिए यह यातायात का सबसे श्रेष्ट साधन है। पैदल चलने से लोग विभिन्न तरह की वनस्पतियों और प्रजातियों से जुड़ सकते है। पैदल चलने से लोगों को प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव होता है और मोंटेजुमा के प्रदेश में पैदल चलना यहाँ के आदिवासियों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। इस इलाके के आदिवासि प्रकृति से बहुत जुरे हुए है। पुराने ज़माने में इन लोगों ने अपने घर और इमारतें एडोबी से बनायीं हुई थी और इनके भोजन प्रकृति पर आधारित थे। इस तरह से पैदल चलना यहाँ के वातावरण और संस्कृति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

Location:
Montezuma New Mexico

Pages