आमतौर पर मैं पैदल चला करती हूँ। न्यू मेक्सिको में बहुत बर्फ पड़ती है और मुझे लगता है कि बुग्याल में चलने से मजा आता है। मुझे पैदल यात्रा करना पसंद है। मैं अपने देश ब्रिटैन में अक्सर बस से यात्रा करती हूँ।
मुझे रंग बिरंगे कपड़े पसंद है। स्कूल के दौरान मैं आमतौर पर जींस और कमीज़ पहनती हूँ। हमारी पाठशाला में बच्चों के लिए साधारण तौर पर ऐसे वस्त्र पेहेन्ने को कहा गया है। बर्फ में बूट्स पहनना परता है। खास अवसरों पर मैं कभी-कभी सूट या ड्रेस पहनती हूँ।
परै के कारन मेरे पास खाली समय बहुत कम होता है। जब मुझे फुर्सत मिलती है तब मैं बांसुरी बजाती हूँ। कभी – कभी मैं टैनिस भी खेलती हूँ। हमारा विद्यालय में एक खेत भी शामिल है। मैं हर हफ्ते वहाँ जाकर सब्जियाँ और फल उगाती हूँ।
मैं अंग्रे़जी, स्पनिश, और जर्मन बोलती हूँ। मैं लातिन भी समझती हूँ। स्कूल में मैं अंग्रे़जी और स्पेनिश पढ़ती हूँ। जैसे भारत में लोग नमस्ते करते है उसी तरह स्पेनिश में लोग ‘होला’ कहते है।
मेरे कुछ मछलियाँ पालती हूँ ।
मैंने यूरोप में कई देशों की यात्रा की । फिलहाल अमरीका में हूँ ।
मैं छात्र हूँ। अभी मै कहीं भी काम नहीं करती |